मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिजनौडा गांव में नशे में धुत एक युवक ने अपनी मासूम बेटी की पिटाई करते हुए जमींन में पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस ने आरोपी पिता को लेकर कोतवाली ले आई। सिजनौडा गांव निवासी विनोद कुमार निषाद सोमवार को शराब के नशे में पत्नी सरिता के साथ मारपीट की। पत्नी ने थाने में पीटने की सूचना दे दी। इस बात से गुस्साए युवक ने अपनी सात साल की मासूम बेटी वर्षा की बेरहमी से पिटाई कर दी और जमींन पर पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल हिरासत में है। परिजनों से शिकायती पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।