फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी, फसल समेटने में जुटे किसान

Fri, 12 Apr 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मौसम विभाग ने दो से तीन दिन में मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार रात भी तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों के टिन-टप्पर उड़ गए और देवी पंडाल भी उखड़ गए। मौसम को देखकर किसान भी अपनी फसलों को समेटने में रात-दिन जुटा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 22 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों के टिन-टप्पर तेज आंधी में उड़ गए। कई स्थानों में सजे देवी पंडाल भी उखड़ गए। मौसम का रौद्र रूप देखकर किसान भी सहम गया। हालांकि तेज हवाओं के चलते कुछ घंटों में ही मौसम साफ हो गया। इसे देखते हुए गुरुवार सुबह से ही किसान खेतों की ओर दौड़ पड़ा और कटी पड़ी फसलों को समेटने में जुट गया।
केवीके अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, महोबा, झांसी में 11, 12 व 13 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहा कि किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि मौसम को देखते हुए अपनी फसल की कटाई व मड़ाई का कार्य कर लें।
विज्ञापन

किसानों की बात
- जल्ला निवासी किसान स्वयंवर सिंह ने बताया कि बुधवार रात मौसम बहुत खराब था। ऐसा लग रहा था कि बिना बारिश के मौसम साफ नहीं होगा। लेकिन, तेज हवाएं चलने से डेढ़ दो घंटे बाद मौसम साफ हो गया। कहा कि सुबह से ही गेहूं की थ्रेसरिंग कराने में जुटा हूं। किसी तरह दाना घर पहुंचे, मौसम को कोई ठिकाना नहीं है। पत्योरा निवासी किसान जयराम निषाद ने बताया कि बीती रात तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई है। दो तीन दिन मौसम खराब रहने के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की जा रही है। कहा कि अभी गेहूं की फसल कटने को खड़ी है। कुछ ही कट पाई है। भगवान की जैसी मर्जी होगी वैसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें