जाहू (हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल पर स्थित जाहू कस्बे में अब लोगों को दंत उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का पलायन नहीं करना पड़ेगा। प्रतिदिन 200 की ओपीडी संभालने वाला जाहू अस्पताल बिना दंत चिकित्सक के चल रहा था। अब यहां दंत चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई है। सात वार्डों वाली जाहू पंचायत में साथ में लगते दर्जनों गावों के लोग इलाज के लिए जाहू अस्पताल पहुंचते हैं। पीएचसी जाहू के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव ने कहा कि जाहू पीएचसी में ऊना के रहने वाले दंत चिकित्सक ने कार्यभार संभाल लिया है। लंबे समय से चली आ रही दंत चिकित्सक की मांग पर अब विराम लग गया हैै।