फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एसडीओ लिखी गाड़ी के चालक ने युवक संग की मारपीट

विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 35- एसडीओ लिखी गाड़ी के चालक द्वारा युवक संग मारपीट करते हुए।सूत्र सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की उद्योग नगरी स्थित शराब ठेका संख्या पांच के सामने शनिवार की रात एसडीओ लिखी बोलेरो के चालक ने एक युवक के साथ मारपीट की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एसडीओ लिखी बोलेरो का चालक गाड़ी से उतरकर एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद चालक गाड़ी में बैठकर हूटर बजाते हुए मौके से चला जाता है। किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। किसी की ओर से अब तक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें