फोटो 13 एचएएमपी 11- गहरौली के नागेश्वर बाबा बस्ती में पानी के लिए खाली बर्तन लिए खड़ीं महिलाएं।
गहरौली (हमीरपुर)। गांव में नागेश्वर बाबा स्थान के आस-पास पेयजल संकट गहराता जा रहा है। मोहल्ले की महिलाएं खाली बर्तन लेकर सुबह से पानी आने का इंतजार करतीं हैं। नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
मोहल्ले की रामदेवी, रामसखी, मुनियां आदि ने बताया कि नमामि गंगे योजना में घरों में नल लगा दिए गए, लेकिन बस्ती में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। सुबह से खाली बर्तन लेकर इंतजार करना पड़ता है। नलों में 10 से 15 मिनट पानी आता है। प्रेशर इतना कम रहता है कि बाल्टी पानी भी भरना मुश्किल होता है। हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। डीपीएम अशोक कुमार ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर घर पानी पहुंचाना प्राथमिकता है।