हमीरपुर। प्रदेश भर में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की ओर से बाहरी दवाएं लिखे जाने व निर्धारित समय में ओपीडी कक्ष पर न होने की शिकायतों को शासन ने संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर प्रमुख सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि डॉक्टर के न होने पर संबंधित डॉक्टर के साथ चिकित्सा अधीक्षक व सीएमओ भी जिम्मेदार होंगे।
शुक्रवार सुबह 9:45 बजे संवाद न्यूज टीम ने अपर प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष के आदेश के पालन की पड़ताल की गई तो जिला पुरुष अस्पताल का स्वास्थ्य महकमा अपने वही पुराने ढर्रे में कदम चाल करता नजर आया। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह 9:45 से 9:55 तक कोई भी डॉक्टर ओपीडी कक्ष में बैठे नजर नहीं आए। मौके पर केवल मेडिसन विभाग की ओपीडी चालू मिली। इसके अलावा नेत्र ओपीडी, ईएनटी, दंत रोग, बाल रोग, एकीकृत परामर्श और जांच केंद्र (आईसीटीसी), सर्जरी ओपीडी के अलावा चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी भी खाली मिली। पहले ही दिन अपर प्रमुख सचिव की चेतावनी भी दरकिनार नजर आई।
बोले मरीज व तीमारदार
केस-1 सुबह - 9:46 बजे
आंखों में पानी आ रहा है, करकरा रहीं हैं। 8:45 बजे अस्पताल आ गया था। एक घंटे से डॉक्टर के इंतजार में बैठा हूं। - नागेंद्र कुमार, कलौलीतर।
-
केस-2 सुबह 9:48 बजे
पिताजी को दिखाना था, उनके कान में तकलीफ है। 20 मिनट से डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहे हैं। - प्रभात कुमार, शहर निवासी।
-
केस-3 सुबह 9:50 बजे
बेटे प्रिंस काे दिखाने आए हैं। बालरोग ओपीडी अभी चालू ही नहीं हुई है। एक घंटे से बैठे हैं। - राज, ब्रह्मा का डेरा।
दूसरे कक्ष में पत्र का जवाब बनवा रहे थे। ओपीडी समय सुबह आठ बजे का है। समय पर ओपीडी चालू करने के सख्त निर्देश हैं। ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
- डाॅ. एसपी गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष अस्पताल।
-
सभी सीएचसी व पीएचसी में सुबह 10 बजे व जिला अस्पतालों में सुबह आठ बजे से ओपीडी चालू होने के नियम हैं। शासन के आदेश को कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जांच कराकर कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. गीतम सिंह, सीएमओ।
फोटो 07 एचएएमपी 12- खाली पड़ी सीएमएस की कुर्सी। संवाद