फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अनुपस्थित मिले कर्मियों का रोका वेतन

Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा पीएचसी के निरीक्षण के दौरान डीएम संध्या तिवारी को नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


डीएम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्रयोगशाला सहायक अंचल श्रीवास्तव, खंड प्रोजेक्ट प्रबंधक हिमांशु सिंघल, स्टाफ नर्स सुजीत सिंह, रेनू दुबे, मेडिकल आफीसर गोविंद सिंह, रवि द्विवेदी, आशीष द्विवेदी स्वास्थ्य चिकित्सक, योगेंद्र यादव व आशुतोष गैरहाजिर मिले।

डीएम ने सीएमओ से कहा कि कोई चिकित्सक और कर्मी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मातृत्व सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सरसई का निरीक्षण किया। जहां आंगनबाड़ी केंद्र में आशा बहू तुलसा कीर्ति कुमारी अनुपस्थित मिलीं। उनसे स्पष्टीकरण मांगने के  निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनएम को निर्देश दिए कि गांव की पांचों गर्भवती महिलाओं का चेकअप करा उन्हें आयरन की गोलियां व पौष्टिक आहार दें। लोहिया गांव झलोखर के निरीक्षण में तीन गर्भवती महिलाएं मिलीं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जयकरन सिंह, कलस्टर मेडिकल आफीसर अनुराग मिश्र के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें