फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक शनिवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की संख्या, स्वास्थ्य एवं रहने की व्यवस्था का आकलन किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति व उपकरणों, चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों, सफाई व्यवस्था तथा कैदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा की जांच की। इसके साथ ही जेल के प्रशासनिक कार्य, रिकॉर्ड कीपिंग, कैदियों के अधिकारों के संरक्षण और शिकायतों को भी सुना गया। निरीक्षण के दौरान कैदियों के लिए शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें