फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सैंपल करवाएं हेयर सैलून, ढाबा और होटल संचालक : सीएमओ

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय और आसपास में हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर, होटल, ढाबा, मिठाई दुकानदारों, मैरिज पैलेस, रसोइयों, हॉस्टल रसोइयों को स्वास्थ्य विभाग ने समय-समय पर अपने कोरोना सैंपल करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर, होटल, ढाबा, टी स्टाल, रेस्टोरेंट, मिठाई के दुकानदारों, मैरिज पैलेस, वेंकट हॉल, शादी व अन्य समारोह के रसोइयों, हॉस्टल में खाना बनाने और सप्लाई करने वाले सभी वर्गों को हिदायत दी है कि अपना कोरोना सैंपल कुछ समय बाद करवाते रहें। अगर उनकी दुकान, संस्थान या फिर उनसे या उनके स्टाफ से ग्राहकों में संक्रमण फैलता है तो उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
हमीरपुर, अनु, पक्काभरो, हीरानगर व हमीरपुर शहर के सभी 11 वार्डों के लोग, बजूरी, दुलेहरा, बारल, दगनेड़ी, दोसड़का के ऐसे सभी लोग 19 दिसंबर को सुबह 11 से 2 बजे तक बिजली बोर्ड रेस्ट हाउस हीरानगर में अपना टेस्ट करवाएं। यह टेस्ट रोजाना इसी समय पर स्वास्थ्य विभाग की टौणी देवी की टीम की ओर से डॉ. काविश खन्ना की देखरेख में किए जाते हैं। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने सभी से आग्रह किया है कि घबराएं नहीं, न ही किसी की अफवाहों में आएं। मुंह व नाक से मात्र रुई के फाहे से सैंपल लिया जाता है व रिपोर्ट भी विभाग देता है। लक्षणों वाले मरीजों को ही अस्पताल भेजा जाता है, जबकि शेष को घर पर ही संगरोध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें