फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मोबाइल को लेकर भाई से विवाद, युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। थाना जरिया अंतर्गत कस्बा सरीला के मटहना तालाब में शनिवार को 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पहचान कराई। मृतक की पहचान कस्बे के मांझखोर मुहाल निवासी भगवती यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम नया मोबाइल चलाने को लेकर अभिषेक की छोटे भाई अंशू से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया था और देर रात तक नहीं लौटा था। परिजन ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने मटहना तालाब में एक शव उतराता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ईश्वर नारायण पांडे ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। घटना की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। अभिषेक की मां बेबी रो-रोकर बेहाल रहीं। पिता भगवती यादव ने बताया कि वह खेत पर तिल की फसल काटने गए थे जहां उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें