फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनाशि मिली पर नहीं शुरू हुआ काम

Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनराशि जारी होने के बावजूद अधूरे पड़े सिजनौड़ा से खंडेह व कुंडौरा से पौथिया तक मार्ग का निर्माण नहीं शुरू हो सका है। वहीं, मानक के अनुरूप सड़क न बनाए जाने के कारण सड़क उखड़ने लगी है। शासन के विशेष सचिव जेबी सिंह ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से अंतिम किश्त 348.16 लाख  रुपये जारी की है। इन मार्गों को 31 मार्च तक पूरा करना है। निर्माणदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने अभी तक निर्माण शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन


कानपुर सागर राष्ट्रीय मार्ग को जोड़ने वाले पौथिया-कुंडौरा मार्ग को वर्ष 1984 में मंडी परिषद ने निर्माण कराया था। इस मार्ग के टूटने से आवागमन काफी मुसीबतों भरा रहा। इस मार्ग से डेढ़ दर्जन गांवों के वाशिंदेे सुमेरपुर स्थित मंडी, ब्लॉक, रेलवे स्टेशन आदि जगह के लिए जाते हैं।

 क्षेत्रीय जनता मार्ग की मरम्मत कराए जाने को लेकर प्रदर्शन तक कर चुकी है। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति की पहल पर 6 किमी इस मार्ग की स्वीकृति मिली। 348.16 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग के लिए शासन ने पहली किस्त में 157.48 लाख जारी किए।  सड़क निर्माण ठेकेदार संदीप यादव करा रहे हैं। त्वरित विकास आर्थिक योजना के तहत कुल 6.10 किमी चौड़ाई का टॉप डामरीकरण 3.75 मीटर किया जाना है। वहीं दोनों तरफ 1.5 मीटर की कच्ची पटरी बनाई जा रही है।
विज्ञापन


घटिया मार्ग निर्माण पर सदर विधायक नाराजगी जता चुके हैं। मिट्टी डालने के बाद इसकी कुटाई में प्रेशर नहीं दिया जा रहा है। साथ ही लाल मिट्टी न डालकर डस्ट डाली गई है। रोलर न चलाने से मौजूदा समय में सड़क में सिर्फ अनसाइज गिट्टी ही दिख रही है। फिलहाल शासन ने इस सड़क की दूसरी किस्त के रूप में 190.68 लाख की धनराशि जारी कर दी है।

सिजनौड़ा से खंडेह तक 10 किमी लंबा संपर्क मार्ग बनाया जाना है। सड़क चलने लायक नहीं है। अकेले खंडेह गांव की आबादी करीब 10 हजार है। मई 2015 को इस सड़क के लिए शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से 381.36 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।

 पहली किस्त मई माह में ही प्राप्त हो गई, लेकिन लेकिन नौ महीने पहले सड़क निर्माण में डाला गया मैटेरियल मौजूदा समय में पूरी तरह उखड़ चुका है। हालत यह है कि लोग चार पहिया वाहनों को तो किसी तरह दौड़ाकर निकाल ले जाते हैं, लेकिन बाइक सवार या पैदल चल पाना मुश्किल है।

सड़क निर्माण के लिए अब अंतिम दूसरी किस्त के रूप में शासन ने 190.68 लाख रुपये जारी किए हैं। लेकिन मौजूदा समय में लोग सड़क से गुजरने में गुरेज कर रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द सड़क बनने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें