फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घना कोहरे से रुके वाहन, अभी और बढ़ेगा

Tue, 30 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी- 13कानपुर-सागर हाईवे पर हेडलाइट जलाकर रेंगता वाहन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को दोपहर बाद घना कोहरा छाया गया। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा। इससे हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री तो न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चालक वाहन किनारे खड़ा कर कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में संकरी सड़कों पर कोहरे की वजह से आगे का रास्ता नजर नहीं आ रहा था। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।

हालात ऐसे रहे कि दिन में भी वाहन चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। यातायात पुलिस और प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन


केवीके अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अभी ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात और सुबह के समय कोहरा और घना होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। बाजारों में भी इसका असर साफ तौर पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें