फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बालाजी मंदिर तक सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 10 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 09एचएएमपी 21- कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते कुंडौरा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कुंडौरा स्थित बालाजी मंदिर की सड़क को हाईवे एनएच 34 से जोड़े जाने की मांग अब मुखर हो गई है। मंगलवार को महंत के साथ सैकड़ों ग्रामीण व श्रद्धालु हाथों में धार्मिक झंडा लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर मुख्य गेट से लेकर डीएम की चौखट तक जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अतिरिक्त एसडीएम गुलाम हैदर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान चेतावनी दी कि काम नहीं हुआ तो अब धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट में दोपहर के वक्त कुंडौरा के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बालाजी धाम मंदिर के कर्ताधर्ता धीरू महंत के नेतृत्व में सड़क की मांग करते हुए जयश्रीराम के नारे जमकर लगाए। अतिरिक्त एसडीएम गुलाम हैदर को एक मांग पत्र सौंपा।
चकमार्ग गाटा संख्या 621 मौजा कुंडौरा को खुलवाए जाने की मांग की। कहा कि यह चकमार्ग एनएच 34 से बालाजी मंदिर तक जाता है। आश्रम तक भक्तों को पहुंचने में अड़चन हो रही है। पूर्व में की गई शिकायत के बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन सिर्फ 150 मीटर ही मार्ग खुल पाया। इसके बाद से आगे की कार्रवाई बंद है। इस मौके पर रामप्रकाश, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार, सुधीर, श्यामबाबू, सुदामा देवी, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें