फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने इनोवा में की तोड़फोड़

Sun, 22 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कस्बे के चरखारी रोड पर तेज रफ्तार आ रही इनोवा ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने इनोवा में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और इनोवा को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरखारी रोड मोहल्ला निवासी रामकरन गुप्ता के एक रिश्तेदार की शादी चौपरा रोड स्थित विवाह घर से हो रही थी। शादी में रामकरन की 40 वर्षीया पत्नी और उसका पुत्र प्रशांत बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

रात करीब 12 बजे प्रशांत अपनी मां को लेकर घर लौट रहा था। चरखारी रोड पर शारदा पैलेस वाले तिराहे के पास पहुंचते ही शारदा पैलेस की गली से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की इनोवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर से मां बेटा गाड़ी के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख वहां मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने इनोवा में तोड़फोड़ कर दी। मां-बेटे को अस्पताल से चिकित्सकों ने झांसी रिफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक और इनोवा अपने कब्जे में ले ली। कोतवाली इंचार्ज विद्या सागर दुबे ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें