फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लोकतंत्र सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
फोटो21एचएएमपी 27- लोकतंत्र सेनानी पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के भरखरी गांव निवासी वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी का मंगलवार की सुबह 85 वर्ष की आयु में पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


संतोष शास्त्री ने आपातकाल के दौरान जेल में लगभग तीन माह बिताए थे। वह प्रख्यात ज्योतिषाचार्य रहे। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान मौदहा नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा, लेखपाल मुबीन, सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश ओझा व विजय बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर माैजूद रहे। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने दिवंगत सेनानी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी।

फोटो21एचएएमपी 27- लोकतंत्र सेनानी पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें