फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नवरात्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। शारदीय नवरात्र को देखते हुए कस्बा कबरई से अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की गई है। कस्बे में करीब 20 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं जहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन

कुनेहटा मार्ग पर प्राचीन पांच पहाड़ी मंदिर के अलावा करीब चार स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए स्थानीय निवासी बृजकिशोर द्विवेदी, अजय यादव, संतोष कुशवाहा, रवि रैकवार, चुन्ना सेठ, तरुण राजपूत समेत 20 से अधिक लोगों ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दिन में नो-एंट्री के चलते भारी वाहन नहीं निकलते। रात में भी भारी वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें