फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते वृद्ध की डूबने से मौत

Wed, 22 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
डूबकर मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बिरमा नदी में नहाते समय वृद्ध का पैर फिसल गया और गहरे पानी चला गया। जिससे उसकी नदी में डूबकर मौत हो गई। जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जलालपुर थानाक्षेत्र के बिलगांव निवासी हरदयाल (60) अपने नाती अमित के साथ बुधवार की सुबह करीब आठ बजे
विज्ञापन


पास स्थित बिरमा नदी में नहाने गया था। नदी के पास मौजूद कुछ बच्चों के साथ अमित खेलने लगा। इसी बीच हरदयाल नदी में नहाने लगा। नहाते समय उसका पैर गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया। अमित की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाना शुरू किया तब यहां मौजूद लोगों ने नदी में जाकर

हरदयाल की तलाश की। काफी देर बाद उसका शव निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा है। मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें