फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तालाब में डूबने से बालक की मौत

Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा(हमीरपुर)। खेलते समय तालाब में गई चप्पल को निकालने गए चार वर्षीय बालक डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बाहर निकाल सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के घटकना गांव निवासी अधिराज सिंह (4) पुत्र अजीत सिंह मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते तालाब के पास पहुंच गया। इसी दौरान उसकी चप्पल तालाब में चली गई। जिस पर वह सीढ़ी से उतरकर चप्पल निकालने लगा। तभी पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया।
ग्राम प्रधान प्रभात यादव ने बताया कि अजीत के दो लड़के हैं जिसमें छोटे लड़के की तालाब में डूब कर मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने जानकारी होने से इन्कार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें