फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य की पुत्री ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सूना घर पाकर नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य की पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गहरौली खुर्द गांव के मजरा टिटहरी डांडा निवासी बीडीसी सदस्य जयराम की पुत्री यशोदा (19) ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका के पिता जयराम ने बताया वह पत्नी के साथ गांव में ही रिश्तेदारों के यहां गए थे। उस समय बेटी घर में थी, जब लौट कर आए तो वह फांसी पर लटकती मिली। मृतका के पिता खेती करते हैं और पंचायत चुनाव में बीडीसी के लिए निर्वाचित हुए हैं। मृतका दो भाइयों में बीच की थी और अभी तक शादी नहीं हुई थी। हालांकि मामले को संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें