फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दिल्ली में पीआरडी कर्मी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 48- मृतक खुशी की फाइल फोटो।  परिजन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के एक पीआरडी कर्मी की बेटी खुशी (20) की दिल्ली के न्यू अशोक नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार ने इसे हत्या बताया है जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुशी जुलाई 2025 से दिल्ली में पुरातत्व विभाग से जुड़े कार्य में कार्यरत थी और न्यू अशोक नगर में अकेले रहती थी। 26 अप्रैल को दोपहर में परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे फायर ब्रिगेड ने खुलवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। न्यू अशोक नगर थाना प्रभारी रजनी कांत शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

हमीरपुर सदर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्र ने भी आत्महत्या की आशंका जताई लेकिन जांच जारी रहने की बात कही। पुलिस के अनुसार मृतका का पहले एक युवक से संपर्क था जिसके खिलाफ हमीरपुर में पॉक्सो एक्ट दर्ज हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद भी युवती उससे संपर्क में थी।
विज्ञापन


खुशी की बहन रोशनी सिंह ने बताया कि एक युवक ने नौकरी और शादी का झांसा देकर खुशी को अपने प्रभाव में ले लिया था। आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसने खुशी के साथ कई बार मारपीट की थी। वर्ष 2025 में भी दिल्ली में मारपीट की शिकायत पुलिस में की गई थी। आरोप है आरोपी ने निजी वीडियो बनाकर खुशी को ब्लैकमेल किया।बहन ने कहा, खुशी नहीं कर सकती आत्महत्या

रोशनी सिंह ने दावा किया कि उनकी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती थी और शव पर चोट के निशान थे। उन्होंने गले पर गोल निशान और फंदा लगाने के स्पष्ट साधन न होने की बात कही। परिवार ने पुलिस पर शुरुआत में शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि इंक्वेस्ट की कार्रवाई के तहत प्रक्रिया अपनाई जाती है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें