मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा थानाक्षेत्र के गांव पढौरी गांव निवासी इमामुद्दीन (25) सोमवार सुबह साइकिल में सवार होकर पड़ोसी गांव समोसे बेचने के लिए निकला था। रास्ते में उड़ रहीं मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए युवक साइकिल छोड़कर एक खेत में फसल के बीच छिप गया वहां भी मधुमक्खियों ने उसे नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया है।