सरीला कस्बे में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे को वरमाला पहनाते वर वधु।
- फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे के शल्लेश्वर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां कराने की अनुमति नहीं मिली। इस पर समिति ने सादगी के साथ शादी समारोह आयोजित कराकर 15 जोड़ों की शादियां कराईं। इस मौके पर नव दंपति को समिति की ओर से उपहार भेंट किए गए।
छिबौली गांव की सांस्कृतिक एवं समाजोत्थान समिति के तत्वावधान में गुरुवार को शल्लेश्वर इंटर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न होना था। लेकिन इसी बीच जिलाधिकारी ने विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर अनुमति न देने पर समिति ने ही 15 जोड़ों की शादी सादगी के साथ संपन्न कराई।
समिति के मानिक चंद्र, मदन मोहन त्रिपाठी, निर्देश कुमार, जगभान, रविंद्र कुमार, उपेंद्र राजपूत ने बताया विधानसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की अनुमति नहीं मिली। शादियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। जिस पर समिति ने सादगी के साथ गुरुवार को 15 जोड़ों की शादियां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई हैं।
सरीला में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : HAMIRPUR