राठ। समितियों में दस दिन बाद डीएपी खाद आने पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के पहरे में लाइन लगाकर किसानों ने खाद खरीदी।
रबी की बुवाई के समय डीएपी खाद की जरूरत पड़ती है। समितियों में 10 दिन से खाद नहीं थी। शुक्रवार को खाद आने पर किसान टूट पड़े। रामलीला मैदान के समीप स्थित क्रय विक्रय केंद्र प्रभारी मनमोहन यादव ने बताया पांच सौ बोरी खाद आई थी। किसानों की भीड़ होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। प्रत्येक किसान को दो बोरी खाद दी गई।
बताया इस वर्ष डीएपी के रेट 1360 रुपये प्रति बोरी है। जबकि बीते वर्ष इसकी कीमत 1210 रुपये थी। पीसीएफ में भी पांच सौ बोरी खाद बांटी गई। वहीं क्षेत्रीय सहकारी समिति के उमाकांत बादल ने बताया समिति में पांच सौ बोरी खाद आई थी। पहले दिन दो सौ बोरी खाद बेची गई। (संवाद)
आग लगने से गन्ने की फसल जली
राठ। क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी गांव निवासी राम नारायण राजपूत ने बताया पांच बीघा खेत में गन्ने की फसल किए हैं। ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिर गया। जिससे गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। बताया करीब डेढ़ बीघा की फसल जल गई है। जिससे उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)