फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिली तो सूख जाएंगी फसलें

Sun, 06 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
मंडलायुक्‍त बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील सभागार में कमिश्नर ने संवेदना समिति के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में किसानों ने बिजली और पानी का मुद्दा उठाया। किसानों ने कहा कि बिजली नहीं मिली तो फसलें सूख जाएंगी।  
विज्ञापन


कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू ने बैठक में किसानों की समस्याएं सुनी। प्रधान संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप राजपूत ने कहा कि लो वोल्टेज से किसानों के ट्यूबवेल ठप हो गए हैं। बमुश्किल 11 घंटे बिजली दी जा रही है। गेहूं की फसल में पानी न मिला तो फसलें सूख जाएंगी। पूर्व प्रधान चिकासी रामपाल राजपूत ने बताया कि लेखपाल व सचिव कभी कभार ही आते हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बाबू रामनाथ सिंह ने पेयजल संकट की बात कही।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने नगर में जलसंस्थान में अवर अभियंता की तैनाती की मांग की। प्रधान गल्हिया देवेंद्र राजपूत ने राशन कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या को सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम, खंडविकास अधिकारी राठ, गोहांड को निर्देश दिया कि रोस्टर बनाकर तय करें कि लेखपाल और सचिव गांव में किस दिन रहेंगे। बैठक में एसडीएम रामयश गौतम, तहसीलदार परशुराम, सीओ, बीडीओ तुलसीराम कबीर, अधिशाषी अभियंता एससी श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें