फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से फसल राख

Tue, 05 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
खेत में टूटे तार को दिखाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के अकौना गांव में हाईटेंशन तार टूटने से खेत में आग लग गई। इसमें खेत में कटी और खड़ी करीब 19 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची किसानों की मेहनत पर पानी फिर चुका था।
विज्ञापन


अकौना मौजा हार के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एचटी लाइन टूटकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई। जिससे फसल में आग लग गई। किसानों ने जब खेत से आग की लपटें उठते देखीं तो हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह पास से पानी लाकर आग बुझाई। आग लगने से किसान संतराम पुत्र दयाशंकर की दो एकड़, दिनेश दो एकड़, गोविंद दास लोधी की चार बीघा और स्वामी प्रसाद पुत्र छंगा की दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई।

किसानों ने बताया कि फसल जलने से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने थाने और विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। उधर लेखपाल ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। वहीं पावर कारपोरेशन के एसडीओ ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। किसानों का कहना है कि अगर दमकल समय से पहुंच जाती तो उनका कम नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें