फोटो 17 एचएएमपी 24- डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे किसान। संवाद
हमीरपुर। कुरारा विकास खंड के रिठौरा गांव में खराब पड़े नलकूप से सैकड़ों बीघा जमीन पर पलेवा का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों से नलकूप दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
गांव निवासी किसानों मुन्नी लाल, महेश, मोहन, जगभान, दलपत, दिबिया, रामओतर, ब्रजेश, कल्लू आदि ने बताया कि नलकूप संख्या 382 बंद होने से 100 बीघा से अधिक खेतों में पलेवा नहीं हो पा रही है। इससे रबी फसलों की समय पर बोआई प्रभावित होने की आशंका है। किसानों के अनुसार लाइनमैन मौके पर निरीक्षण कर चुका है लेकिन नलकूप की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी है। आरोप है कि जेई और ऑपरेटर के मौके पर न पहुंचने से समस्या का निस्तारण लटका हुआ है। किसानों ने जिलाधिकारी से नलकूप के शीघ्र मरम्मत कराकर सिंचाई बहाल करने की मांग की है ताकि खेतों की बोआई समय पर हो सके।