ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह को फतेहाबाद के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए गिरोह ने फतेहाबाद के थाना रोड़ पर वारदात को अंजाम देने के अलावा हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब, जम्मू, राजस्थान में भी कई वारदातें की हैं। आरोपियों की पहचान हिसार की महाबीर कालोनी निवासी जसवंत, हिसार के वार्ड-16 निवासी जय सिंह और बडवाली ढाणी, वार्ड-17 निवासी बाबू लाल के रूप में हुई है।
फतेहाबाद के थाना रोड फतेहाबाद पर ज्वैलर्स की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति व दो महिलाओं ने गहने देखने के बहाने से गहने चोरी कर लिए थे। इनकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया था। मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई, जिसके बाद सीआईए के हाथ सुराग लगे और इस गिरोह तीन सदस्यों को काबू कर लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिनसे पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी का सामान बरामदगी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा हो सके।
ऐसे देते हैं वारदातों को अंजाम
शातिर गिरोह के सदस्य, जिसमें 3-4 व्यक्ति और 2-3 महिलाएं शामिल होती हैं, एक गाड़ी में सवार होते हैं। सुनार की दुकानों व शौरूम पर जाकर आभूषण देखते हैं। एक-दो छोटे जेवरात गहने लेते हैं। सुनार को बातों या फिर मौके मिलते ही महिलाएं अपने अंदर के कपड़ों मे छुपा लेती हैं और गाड़ी में बैठकर फरार हो जाती हैं।
हरियाणा की वारदात
सिरसा के एक सुनार की दुकान से दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बाली, चांदी के तीन और सोने का एक ताबीज चोरी किया।
डिंग मडी सिरसा के एक सुनार की दुकान से 52 जोड़ी पाजेब तथा चुटकी चोरी की थी।
दिल्ली की वारदात
दिल्ली के आश्रम के पास एक सुनार की दुकान से चार जोड़ी पाजेब चोरी।
दिल्ली के सीताराम बाजार से एक जोड़ी पाजेब और चार चुटकी चुराईं।
ढासा से एक सुनार की दुकान से पाजेब तथा बालियां चोरी की।
दिल्ली के लोनी मोहल्ले के बाजार से एक सुनार की दुकान से दो छोटी बालियां चुराईं।
राजस्थान की वारदात
अलवर राजस्थान के आसपास के गांवो की 7-8 सुनार की दुकानों से चांदी की पाजेब तथा सोने की चुटकी चोरी।
चुरू राजस्थान में एक सुनार की दुकान से पांच जोड़ी सोने की बालियां चोरी कीं।
लक्ष्मणगढ़, राजस्थान से एक सुनार की दुकान से दो जोड़ी पाजेब और दो जोड़ी नोज पिन चोरी की।
सीकर, राजस्थान से एक सुनार की दुकान से ढाई ग्राम तोला सोने का लाकेट चुराया।
रामगढ़ कस्बा से एक सुनार की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी की।
नागौर राजस्थान से सुनार की दुकान से दो जोड़ी टॉपस और एक अंगूठी चोरी।
पाली शहर राजस्थान से पांच जोड़ी चुटकी और दूसरी दुकान से एक जोड़ी पाजेब चुराईं।
जयपुर में एक सुनार की दुकान से सोने-चांदी के गहने चोरी किए।
जोधपुर शहर से एक सुनार की दुकान से सोने की बालियां चोरी की।
बीकानेर से एक सुनार की दुकान से आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी किए।
नोखा, राजस्थान से एक सुनार की दुकान से 10 जोड़ी सोने की बालियां चोरी कीं।
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की वारदात
देहरादून उत्तरांचल से एक सुनार की दुकान से 10-12 लोंग चोरी।
हरिद्वार शहर से एक सुनार की दुकान से दो बालियां, तीन लोंग चुराईं।
हरिद्वार शहर से ही एक सुनार की दुकान से तीन जोड़ी पाजेब चोरी की।
मुरादाबाद, युपी के एक सुनार की दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए।
रामपुर, यूपी से एक सुनार की दुकान से आभूषण चुराए।
नजफगढ़, यूपी से एक सुनार की दुकान से तीन जोड़ी पाजेब और तीन चुटकी चुराईं।
मथुरा के नजदीक एक गांव से सुनार की दुकान से एक सोने का लोकेट चोरी किया।
नगली कस्बा से एक सुनार की दुकान से एक जोडी पाजेब चॉदी चोरी की थी।
पंजाब में इन वारदात को दिया अंजाम
जालंधर से एक सुनार की दुकान से तीन जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी कुंडल चोरी किए।
लुधियाना पंजाब से एक सुनार की दुकान से छह जोड़ी पाजेब चोरी की।
जम्मू की वारदात
विजय नगर, जम्मू से एक सुनार की दुकान से सोने की बालियां चोरी कीं।