फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

Tue, 20 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता रैली में महाविद्यालय स्तर के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थानीय कलाकार रामभजन की टीम के कलाकारों द्वारा बुंदेली लोक कलाओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, मैराथन दौड़, भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता बनाना है।

कहा कि सभी मतदाताओं को रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र का भी वितरण किया जाएगा। डीएम ने कहा कि राठ व सरीला तहसील में भी जनपद स्तर जैसे कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए जिले को तीन सेक्टर में बांटा जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान जिस प्रतिभागी का अच्छा स्लोगन होगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, सभी एसडीएम, डीआईओएस आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार डीएम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराने के लिए अंतिम रूप दिया गया। डीएम ने कहा कि सर्दी को देखते हुए निकलने वाली प्रभात फेरी में कक्षा 6 से ऊपर के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने का जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। बताया कि राजकीय महिला डिग्री कालेज के हाल में विविध संस्कृतिक कार्यक्रम होगें। स्टेडियम में खेलकूद के अलावा राठ में साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें