जिला अस्पताल के मॉरचरी में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कुछेछा से पैदल घर आते समय ट्रक चालक को बेतवा नदी पुल के उस पार हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी निवासी सुभाष वर्मा (25) पुत्र स्व.बाबूराम वर्मा ट्रक
चालक था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सुभाष अकेले कुछेछा से पैदल कालोनी आ रहा था। तभी पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक उसेे कुचलता हुआ भाग निकला। घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी यूपी 100 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान
उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के छोटे भाई सोम ने बताया कि वह तीन भाई व तीन बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। बताया कि बहन प्रियंका व भाई सोनू कालोनी में रहते हैं। जिनका भरण पोषण बड़ा भाई सुभाष ही करता था। बताया कि मां व पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। सोनू ने बताया कि वह मजदूरी करता है। अब वह बहन को पढ़ा लिखा कर बड़ा करेगा।