फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिडंत में ड्राइवर की मौत

Wed, 25 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा क्षेत्र में हाईवे में भिड़े ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रिलाइंस पेट्रोल पंप के निकट हाइवे पर बीती देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में महोबा जनपद निवासी चालक की मौत हो गई। जबकि उसका खलासी बाल-बाल बच गया। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद ट्रक पलटकर क्षतिग्रस्त हो गए।बीती रात करीब 10 बजे घाटमपुर से खाली ट्रक लेकर महोबा जनपद के बन्नी गांव निवासी लाला भइया (35) पुत्र बलवीर सिंह अपने खलासी देवम सिंह (18) पुत्र रामसहाय के साथ कबरई की ओर गिट्टी लेने जा रहा था। जैसे ही ट्रक

कस्बे के बडे़ चौराहे के निकट रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास आया। तभी गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इस पर गिट्टी भरा ट्रक सड़क की पटरी पर पलट गया। वहीं इसके चालक व खलासी मौके से भाग निकले। जबकि खाली ट्रक का चालक लाला भइया गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


हो गया। उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें