फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व मालिक को गायब करने की आशंका

Mon, 10 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस को वारदात की जानकारी देता युवक - फोटो : Bureau
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे से रविवार की दोपहर दो बाइक सवार युवकों ने भाड़े पर ट्रैक्टर ले जाने के बहाने ट्रैक्टर और उसके मालिक गायब कर दिया है। देर रात तक ट्रैक्टर मालिक के घर न आने पर दहशतजदा परिजनों ने थाने में अपहरण की तहरीर दी है। सोमवार को सुबह ट्रैक्टर मालिक के मोबाइल की लोकेशन जालौन जनपद के आटा क्षेत्र के उसरगांव के आसपास मिली है। इस पर पुलिस बल परिजनों को साथ लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन


कस्बे के इमिलिया मोहल्ला निवासी रामशंकर उर्फ भोला कुशवाहा खेती किसानी के साथ अपने निजी ट्रैक्टर से भाड़े आदि का काम करता है। रविवार को वह भाड़े  की तलाश में विकासखंड कार्यालय के पास मय ट्रैक्टर-ट्राली के लिए खड़ा हो गया। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और हमीरपुर से टेंट का सामान लादने की बात कहकर भाड़ा तय कर हमीरपुर ले गए। इस पर ट्रैक्टर मालिक भाड़े के चक्कर में उन अज्ञात लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर चला गया लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर व किसी प्रकार का फोन न आने पर परिजन परेशान हो गए। साथ ही परिजनों ने फोन मिलाने का प्रयास किया तो स्विच ऑफ बताने लगा।

जिससे परेशान परिजनों ने थाने में पुलिस को अवगत कराया। सोमवार की सुबह ट्रैक्टर मालिक के मोबाइल की लोकेशन जनपद जालौन के आटा थानाक्षेत्र के उसरगांव के आसपास की मिली। इसी के आधार पर थानाध्यक्ष पीके यादव ने फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह भेजा है। उनके साथ उसके परिजन भी गए हुए हैं। लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिला है। ट्रैक्टर तलाश में गए फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज ने फोन पर बताया कि झांसी कानपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा के सीसी कैमराें के फुटेज खंगाली है लेकिन शाम तक कुछ हाथ नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि आटा पुलिस के सहयोग से आसपास के गांवों में ट्रैक्टर व मालिक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर मालिक के पिता मलखान कुशवाहा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ट्रैक्टर ले जाने व पुत्र के अपहरण की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें