फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा

Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालपुर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात पूर्व प्रधान के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को दबोचा है। घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बंगरा गांव के पूर्व प्रधान उदित यादव बुधवार देर रात बेटे बृजेंद्र के साथ लोडर से बिवांर से घर आ रहे थे। लोडर गांव क ा ही घनश्याम चला रहा था। बंाधुर गांव के पास कार सवार लुटेराें ने उन्हें रोकने के बाद तमंचे के दम पर 24 हजार रुपये लूट लिए और बिवांर की ओर भाग निकले।

पूर्व प्रधान की सूचना पर बिवांर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल थाना जलालपुर होने से पीड़ित ने घटना की सूचना जलालपुर पुलिस को दी। थाना पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बिवांर एसओ बीके मिश्रा ने बताया कि तीन लुटेरे दबोचे गए हैं। थानाध्यक्ष जलालपुर रामाश्रय यादव घटना के शीघ्र खुलासे की बात कह रहे हैं। पुलिस ने लुटेरों का नाम बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें