फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के जेवर समेत 25 हजार की नकदी पार

Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। नगर में चोरियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात चोरों ने एक घर से 25 हजार रुपये नकद सहित लगभग दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। आवाज सुनकर जागे गृहस्वामी के पुत्र के साथ चोरों ने मारपीट भी की।
विज्ञापन

  
 कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना निवासी नारायण दास राठौर ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने परिवार सहित कमरे में सो रहे थे। तभी रात्रि लगभग दो बजे चोर घर की छत से होकर मकान में घुस आए। चोर बगल के कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नकद सहित लगभग दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। चोरों की आहट सुनकर उनका पुत्र संदीप जाग गया तो उसके साथ मारपीट भी की। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। कस्बे में चोरियां बढ़ने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें