फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों का माल ले गए चोर

Sat, 14 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने हाइवे किनारे स्थित किराना की दुकान और एक घर के ताले तोड़ दिए। दुकान से तो चोर कुछ नहीं ले जा पाए, किंतु घर से रुपये, जेवर और बर्तन समेत करीब एक लाख का माल उठा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात पशु बाजार के निकट हाईवे किनारे स्थित खान किराना स्टोर का चोरों ने ताले तोड़ दिए। हालांकि चोर यहां से कुछ ले नहीं जा सके। इसके बाद चोरों ने ऊंछाथोक निवासी राजकुमार साहू के मकान का ताला तोड़कर बीमा की किस्त के लिए रखे 13 हजार रुपये, 80 हजार के जेवर, बर्तन और गैस सिलेंडर उठा ले गए।

पीड़ित ने बताया कि वह यूनीलीवर कंपनी में रात ड्यूटी करने गया था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई थी। घर में ताला बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उधर, रेलवे स्टेशन पर स्थित राजकुमार चौरसिया की दुकान की चौखट उखाड़कर चोर सामान उठा ले गए। बाबू गुप्ता की दुकान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिए। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बताया कि चोरी की घटनाओं में नशेड़ियों का हाथ है। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें