फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य नहीं हो रहे हालात, कस्बे में बंद रहा बाजार

Sun, 09 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन प्रशासन की कोशिशों के बाद भी कस्बे का जन जीवन सामान्य नहीं हो पा रहा है। शनिवार को भी कस्बे का बाजार बंद रहा। जिससे छोटे दुकानदार, चाट के ठेला व सब्जी वालों की रोजी रोटी चलना दूभर हो गया है। लेकिन न्याय की लड़ाई में वह भी पीछे नहीं है। कस्बे के लोगों ने निश्चय कर लिया है कि अपनी आवाज से सरकार को नींद से जगाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन


स्बे के लोग अपना नाम न छापने के शर्त पर अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहते हैं कि प्रशासन अपनी खामियां छिपाने के लिए जान बूझकर सच्चाई को सरकार के सामने नहीं आने दे रहा है।

900 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा वापस होने के बाद शुक्रवार को कस्बे में कुछ दुकानें खुली। इस पर पाथामाई मंदिर में धरने में बैठी महिलाओं ने माइक से एनाउंस किया कि कस्बे के व्यापारियों व नेताओं ने धोखा दिया है।
विज्ञापन


अब हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और महिलाओं का साथ देने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकार को स्थिति सामान्य दिखने लगे।
विज्ञापन


लेकिन जब तक सभी मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें