फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ जेवर ले गए चोर

Tue, 28 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कोतवाली में बिलखती पीड़िता रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। कोतवाली पुलिस चोरों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम है। लगातार हो रहीं चोरियों से लोगों में दहशत है। सोमवार की रात फिर से चोर दातागढ़ी के पास एक घर का ताला तोड़ कर जेवर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।  सोमवार की रात सिकन्दरपुरा
विज्ञापन


मोहल्ला दातागढ़ी के पास रहने वाले सोहन लाल अहिरवार के घर का ताला तोड़ चोर जेवर ले गए। सोहन लाल ने बताया कि उसके पांच लड़के हैं। जो उसके साथ रमईपुर कानपुर के एक ईटा भटटे में काम करते हैं। घटना के दौरान घर में ताला लगा था। सोमवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़ बक्से में रखे एक

सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की बिछुआ, सोने की हाय, एक तोला सोने का हार आदि गहने ले गए। पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो फोन पर खबर दी। चोरी होने पर सोहन की पत्नी रानी बिलख रही थी। कस्बे में इस माह की यह आठवीं चोरी है। रानी ने बताया कि अभी वह 25 फरवरी को वोट डालकर ईंटा भट्ठे पर गई थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें