फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक भूषण समेत 40 पर जानलेवा हमले का केस

Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 सांसद बजभूषण शरण सिंह के पुत्र व भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण व उनके 40 समर्थकों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। इस बाबत विधानसभा सदर से शिवसेना उम्मीदवार महेश नारायन तिवारी ने सोमवार को तहरीर देकर कहा था कि प्रतीक भूषण ने अपने लोगोें के साथ उनके और समर्थकों पर फायरिंग व जानलेवा हमला किया था। तहरीर पर  कोतवाली नगर में सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।  
विज्ञापन

                   
विधानसभा सदर क्षेत्र के शिवसेना उम्मीदवार महेश नारायन तिवारी ने सोमवार देर रात कोतवाली नगर में दी तहरीर में कहा कि  वह अपने समर्थकों के साथ सोमवार शाम मनकापुर बस स्टाप की तरफ जा रहे थे।

तभी भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण शरण सिंह अपने समर्थकों के साथ कई वाहनों का काफिला लेकर उधर से गुजर रहे थे। महेश का आरोप है कि पहले तो प्रतीक भूषण की गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


मगर उनके ड्राइवर ने टक्कर होने से बचा लिया तो इसके बाद पीछे से आ रही उनके समर्थक सत्यदेव मिश्र, राकेश तिवारी व सुशील की गाड़ी को घेर लिया और सभी को मारा-पीटा। सत्यदेव मिश्र व राकेश तिवारी गाड़ी से उतरकर भागने लगे तो उनपर पिस्टल से फायर कर दिया।

इसके बाद प्रतीक भूषण का काफिला उनके घर पर पहुंचा और वहां कई राउंड फायरिंग की। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण शरण सिंह व उनके 40 समर्थकों के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें