फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव निवासी एक युवक ने बीमारी से तंग होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंदपुरवा निवासी रवि बाल्मीकि (20) पुत्र शंकर काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज कराने के बावजूद उसकी तबियत ठीक नहीं हो रही
विज्ञापन


थी। जिससे वह परेशान रहता था। शनिवार को वह सुबह करीब आठ बजे घर से निकल आया और फैक्ट्री एरिया के पास रेलवे लाइन से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उधर, खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवक को ट्रेन के सामने कूदते हुए देखा तो दौड़कर आए और घटना की सूचना

पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे पिता शंकर ने बताया कि उसका पुत्र काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज कराने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शायद इसी के चलते उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें