फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने आग लगाकर आत्महत्या की

Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी रूप से परेशान युवक ने सूने घर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। मकान से धुआं उठने पर पड़ोसी दौड़े और दरवाजा तोड़कर बचाने का प्रयास किया। मगर तब तक उसकी झुलसकर मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव निवासी रामबहादुर कोरी (42) पुत्र जयनारायण मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कुछ दिनों से किसी कारणवश दिमागी रूप से परेशान रहता था, पूछने पर भी कारण नहीं बताया।

उसकी पत्नी रामकली पुत्री को लेकर इमिलिया सुमेरपुर एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गई थी। जबकि दूसरी पुत्री उमाकांती (8) घर में थी। शुक्रवार सुबह वह बकरी चराने खेतों की ओर चली गई तभी करीब 9 बजे घर में अकेले रामबहादुर ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


मकान से धुआं उठता देख पड़ोसी दौड़े और दरवाजा  तोड़कर उसे बाहर निकाला।  लेकिन तब तक रामबहादुर की आग से जलकर मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि उसका भाई दिमागी रूप से परेशान रहता था।

इसके पहले भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। बताया कि एक बार कांच पीस कर खा गया तो दूसरी बार पेट में हंसिया घोंप ली थी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें