कसबे के उरई रोड स्थित क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल में आयोजित योग शिविर में शंातिकुंज हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बच्चों को योग की शिक्षा दी।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार चंद्रशेखर मिश्रा ने गायत्री मंत्रोच्चार से शुरू की। कार्यक्रम में हरिद्वार र्से आइं अंजली, सुरेखा, अंकिता प्रधान, रोशनी भावना, व संजू भावना ने बच्चों को योग की शिक्षा दी। इसके साथ ही छात्राओं ने एक गीत के माध्यम से सर्वधर्म संभव का संदेश दिया।
उन्होंने बच्चों को सबसे पहले भ्रामरी प्राणायाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस योग के करने से बच्चों में बुद्धि का विकास होता है साथ ही याददाश्त तेज होती है। अनुलोम विलोग से हृदय रोग से संबंधित बीमारियां नहीं होती। पश्चमोत्त आसन से पेट कम होता साथ ही पाचन क्रिया सही रहती है।
छात्राओं ने बच्चों को तला भुला भोजन कम खाने की सलाह दी। बताया कि तेल चिकनाई वाले भोजनों से शरीर में फैट ज्यादा बढ़ता है। इस मौके पर विद्यालय के एमडी एस धनबालन ने बताया कि स्कूल में बच्चों को समय समय पर योग के शिविरों का आयोजन किया जाता है।
जहां पर बच्चों को योग की शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल विनायक, ईरोबिन धर्मराज, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र शर्मा आदि लोग रहे।