फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ चोर ले गए लाखों का माल

Sun, 09 Dec 2018 11:07 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
दुकान में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने गल्ला व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख 60 हजार रुपये व एक क्विंटल तिल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की है।  
विज्ञापन


बाजार में गल्ला व्यवसायी मिंटू गुप्ता की थोक व फुटकर गल्ला की दुकान है। शनिवार शाम करीब सात बजे उनका पार्टनर संदीप गुप्ता पूरे दिन की खरीद का हिसाब तैयार कर दुकान में रखे एक लाख 60 हजार रुपये गोलक में रखकर ताला लगाकर चला गया था।

आधी रात के समय चोर दुकान की शटर का ताला तोड़कर गोलक में रखी एक लाख 60 हजार रुपये, दिन में की गई खरीद व बिक्री का पर्चा व एक क्विंटल तिल चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह दुकान का ताला टूटने एवं चोरी हो जाने की खबर व्यापारियों व कस्बा वासियों को हुई तो लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहम्मद फहीम अख्तर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर पार्टनर से जानकारी हासिल की। है। एक सप्ताह पूर्व कस्बा में संचालित इलाहाबाद बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र व बिहुनीखुर्द के ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की थी। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर ने कहा जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें