फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के बेटे को पुलिस ने उठाया, हड़कंप

Sun, 26 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में पड़ोसियों के जानकारी करते प्रभारी थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के कबाड़ व्यवसायी के पुत्र को रविवार दोपहर पुलिस ने उठा लिया। इससे इलाके में अपहरण की खबर फैल गई, हड़कंप मच गया। मामले में सदर कोतवाली से अवगत कराया गया कि युवक जिला बदर अपराधी रह चुका है। कुछ दिन पूर्व ही उसकी छह माह की मियाद भी खत्म हो चुकी है। नेशनल हाईवे
विज्ञापन


में डाकघर के सामने कामता गुप्ता की कबाड़ की दुकान है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे कामता का पुत्र रामू गुप्ता दुकान पर बैठा था। तभी सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस रामू को बोलेरो में बैठाकर ले गई। इससे लोगों को लगा कि रामू का अपहरण हो गया। घटना की सूचना पाकर कामता गुप्ता भी दुकान पहुंच

गया। साथ ही पुलिस को पुत्र के अपहरण की सूचना दी। जिस पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल में पहुंचकर भीड़  से पूछताछ करने के बाद वायरलेस से आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद सदर कोतवाली पुलिस की ओर से स्थानीय पुलिस और परिजनों को अवगत कराया गया। बताया कि रामू गुप्ता को एक घटना की जानकारी के लिए पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें