सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव में एक मकान में अज्ञात कारणों से बीती रात आग लग गई। जिससे पुत्री की शादी के लिए रखा दहेज का सामान गृहस्थी समेत जलकर राख हो गया।
शीतलपुर गांव निवासी सुरेश अहिरवार पुत्र गंगाप्रसाद का परिवार शनिवार की रात करीब 9:30 बजे घर के बाहर अलाव ताप रहा था। तभी मकान में अचानक आग लग गई। घर के अंदर से धुआं निकलता देख पड़ोसी भी एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सुरेश ने बताया कि उसकी पुत्री मंजू की शादी 21 अप्रैल को तय है। उसके कारण दहेज का सामान भी खरीद कर रखा गया था। इसके साथ ही उसकी गोद भराई में मिले कपड़े व अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया।
आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। भरुआसुमेरपुर। बड़ी अथाई मोहल्ले मेें बीती रात करीब ढाई बजे मोहल्ला निवासी शरदचंद्र मिश्रा के पशुबाडे़ में अचानक आग भड़क उठी।
आशंका जताई जा रही है कि पड़ोस में आई बारात के दौरान आतिशबाजी से उठी चिंगारी से आग लगी है। आग भड़कती देख मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो कमरे जलकर खाक हो गए। जिसमें भूसा व लकड़ी व कंडे भी जल गए। गृहस्वामी ने बताया कि उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।