फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित युवक की मौत, डाक्टर पर रिपोर्ट

Mon, 04 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जर्जर हालत में अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कस्बे के एक प्राइवेट चिकित्सक के इलाज से मरीज की हालत खराब हो गई। परिजन फिर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने पर पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राइवेट चिकित्सक डा.अशोक कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के इमिलिया बाड़ा निवासी दीपक वर्मा (18) पुत्र बीरन वर्मा काफी दिन से बीमार चल रहे थे। इस पर पिता ने इलाज के लिए हाईवे किनारे स्थित क्लीनिक चला रहे एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने ब्लड जांच कराने के बाद इलाज शुरू कर मरीज को ड्रिप लगा दी। जिसके थोड़ी देर बाद ही मरीज की हालत खराब हो गई।

पिता ने चिकित्सक को जानकारी दी। लेकिन हालत में सुधार न होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक अमित वर्मा ने मरीज की हालत नाजुक देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मरीज को 108 नंबर एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने युवक की मौत होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा है।

पीड़ित पिता बीरन वर्मा की तहरीर पर प्राइवेट चिकित्सक डा.अशोक कुमार पांडेय के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा कि चिकित्सक की तलाश की जा रही है। वहीं आरोपी बनाए गए चिकित्सक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन घर में ताला पड़े होने और मोबाइल स्विच ऑफ रहने से उनकी पक्ष नहीं जाना जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें