फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत

Sun, 29 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली केगहबरा चौकी के निकट हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।घटना के अनुसार महेरा गांव निवासी हमीद (25) बाइक पर विकलांग
विज्ञापन


रफीक खान (38) पुत्र जमील खान को लेकर कबरई की ओर शाम को जा रहा था। तभी गहबरा चौकी के निकट हाईवे में पीछे से आए एक ट्रक ने इन्हें ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा हमीद दूर छिटककर गिरा। उसेचोटें नर्हीं आइं। लेकिन बाइक के पीछे बैठे रफीक खान के पैरों

में ट्रक का पिछला पहिया चढ़ता हुआ निकल गया। जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों  ने बताया कि बाइक सवार बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें