फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत झांकियां पेश कीं

Sun, 13 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अद्भुत झांकियों के दर्शन कराए। महिलाओं ने सोहर व भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन


श्री ओमर वैश्य महिला मंडल ने शनिवार को मुख्यालय के हाथी दरवाजा स्थित गन्नू चाचा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी कार्यक्रम का आयोजन किया।

समाज के बच्चों ने रंगारंग झांकियां प्रस्तुत कीं। जिसमें बाल गोपाल, कृष्ण कन्हैया, राधा-कृष्ण, नंद यशोदा बने बच्चों की झांकियां देख दर्शक भावविभोर हो गए। इसके अलावा भक्ति गीतों की धुनों पर बच्चों ने आकर्षक डांस भी किया।

इस दौरान महिलाओं ने सोहर व भजन गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंडल की अध्यक्ष भावना ओमर ने कहा कि आज घर-घर कृष्ण पैदा हो रहे हैं।

इसलिए हमें विश्वास है कि समाज में व्याप्त कंस रूपी बुराइयां का जरूर नाश होगा। इस दौरान भावना, नेहा, मीना, मंजू, छाया, रीता, कुमकुम, रेखा, चमेली, सुधा, सुमित, निधी, नीतू, राधिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें