फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव

Tue, 05 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ कोतवाली के चिल्ली गांव में मंगलवार को एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी कि उनकी मारपीट से आहत होकर भाई ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


चिल्ली निवासी रामेश्वर पुत्र जमुनादास मेहनत मजदूरी कर परिवार पालता था। मंगलवार की सुबह गांव में एक नीम के पेड़ पर रामेश्वर का शव लटका मिला। मृतक के भाई राजू पुत्र जमुनादास अहिरवार ने कोतवाली में दी तहरीर दी कि दो जून को गांव के सुरेंद्र लोधी पुत्र कालीचरन का एक रिश्तेदार गांव आया था।

रिश्तेदार ने उसके बच्चे को बाइक से टक्कर मार दी थी। जिससे उसके पुत्र का पैर टूट गया था। तब ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला निपट गया था। बताया कि सोमवार की रात करीब साढे़ नौ बजे सुरेंद्र, पुष्पेंद्र पुत्र चंदू लोधी, अरविंद पुत्र देवपाल ने उसके भाई रामेश्वर का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही तीनों आरोपी घर में घुस गए और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। चिल्लाने पर जब ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो बचाने के लिए दौड़े। इस बीच आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि आरोपियों की मारपीट से आहत होकर रात में भाई ने फांसी लगा ली। भाई ने रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें