फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों की पार्टी

Sat, 14 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई र्गइं। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव समरजीत सिंह ने भाजपा और कांग्रेस को पूंजीपतियों की हितैषी बताया। कहा कि किसानों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की असली हितैषी सपा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने सत्ता में आते ही घोषणा पत्र पर अमल शुरू कर दिया। महज दो साल में सभी योजनाओं को लागू कर दिया। भाजपा पर आरोप लगाया कि झूठे वादों के साथ उसने केंद्र की सत्ता हथिया ली। सात माह के कार्यकाल के बाद ही दिल्ली की जनता ने उसको पूरी तरह नकार दिया।

यूपी के अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भी भाजपा को आइना दिखाएगी। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि यह देश सभी धर्म, वर्ग और जाति के लोगों का है। बलवीर सिंह परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी एक-एक योजना लोगों तक पहुंचा रही है। जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताआें के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन


मप्र की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा चिरैया प्रजापति ने गीत संगीत के माध्यम से पार्टी की उपलब्धियां बताई। कल्लू यादव, नारायनदास अकेला, रईस अहमद, छुट्टन गुप्ता, बदलू फौजी, सौरभ द्विवेदी, प्रकाशबाबू शिवहरे, रमाशंकर आचार्य, मुन्नीलाल निषाद, जयनारायण सिंह यादव ने भी संबोधित किया।

सतपाल यादव, संतू सिंह, बीडी प्रजापति, रामफूल निषाद, प्रधान रामप्रकाश, परशुराम प्रजापति, अशोक यादव, बालेगुप्ता, हरिओम बिरिया, हरगोविंद प्रजापति, पिंटू यादव, फैय्याद खान, हाफिज खालिद, रफीक खान, अवधेश यादव भी मौजूद रहे। संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष नईम खान ने किया।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायन सिंह यादव ने कहा कि बिना जांच पड़ताल के ही ब्लाक क्षेत्र को डार्क जोन घोषित कर दिया गया। कहा भू जलस्तर नलकूपों के कारण नहीं, बल्कि नदियों में चल रही पोकलैंड मशीनों से खनन से गिरा है। अन्ना पशुओं पर अंकुश लगाने को प्रत्येक ब्लाक में बड़ी गौशालाएं खुलवाने का भी प्रस्ताव रखा।

विधायक शिवचरन प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि यादवों और मुस्लिमों को गंभीर होना पड़ेगा, क्योंकि विपक्षी यादवों पर गुंडागर्दी और मुसलमानों पर सांप्रदायिक होने का आरोप मढ़ते हैं। मुख्य अतिथि समरजीत सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी जानबूझकर सरकार की छवि खराब करते हैं। ऐसे अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें