भूकंप पीड़ितों की मदद को बुधवार रात कस्बे के एक गार्डन में आयोजित
बॉलीवुड स्टार नाइट में मुंबई के फिल्मी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों
में नृत्य कर जहां वाहवाही लूटी वहीं गायन से समां बांध दिया। मंच से
कलाकारों ने लोगों से भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आने की अपील की।
बॉलीवुड
स्टार नाइट का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन
‘आदित्य’, सरीला स्टेट की राजमाता शैफाली सिंह और विधायक गयादीन अनुरागी ने
दीप प्रज्जवलित कर की।
इसके बाद झांसी से आई अदाकारा शैली ने ऐ मेरे वतन
के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी गीत सुनाया। इसके बाद फिरोज ने जहां डाल
डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा वह भारत देश है मेरा सुनाया तो
दर्शक झूम उठे।
इस दौरान मुंबई से आए फिल्मी कलाकार एवं जुबली स्टार हेमंत
बिरजे ने टार्जन फिल्म में बोली गई हू बहू आवाज सुनाकर दर्शकों को
मंत्रमुग्ध कर दिया।
जूनियर मिथुन ने जोरदार डांस किया तो मिनी शक्ति कपूर
ने फिल्मों की विभिन्न प्रकार की आवाजें सुनाकर वाहवाही लूटी। अभी हाल ही
में बॉलीवुड में इंट्री करने वाली अदाकारा फेरी प्रिया ने मंच पर जोरदार
ठुमके लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम आयोजक फिल्म स्टार
नरेंद्र आनंद उर्फ टिल्लू ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। मिनी
जगदीप ने दर्शकों को खूब हंसाया। आधी रात तक चले फिल्मी सितारों के इस
कार्यक्रम में दर्शकों ने खूब आनंद लिया।