थाना क्षेत्र के पलिया गांव में कमरे के पीछे लगे जंगले को निकालकर चोरों
ने बक्सों में रखे बर्तन, कपड़े व सोने चांदी के जेवरात निकाल लिए। तहरीर
पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
पलिया गांव
में बीती रात कृष्ण प्रताप तिवारी परिवार के साथ कमरे के बाहर बरामदे में
सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने कमरे केे पीछे लगे जंगले को निकाल कर घुसे
और कमरे में रखे बड़े बक्से को खंगाल कर पीतल के बर्तन निकाल लिए। छोटे
बक्सों को वह अपने साथ उठा ले गए और खेत में जाकर उन्हें खंगाला।
छोटे
बक्सों में रखे झुमकी एक जोड़ी, अंगूठी, टाप्स, कुंडल, चांदी की करधनी, एक
जोड़ी पायल समेत कपड़े आदि निकाल ले गए। सुबह जब वह जागे और कमरे का नजारा
देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आस पास खोजबीन की तो एक खेत में खाली
बक्सेे पड़े मिले। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी।